कानपुर, नवम्बर 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित साइबर सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किदवई नगर स्थित कानपुर कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी प्रोफाइल, पासवर्ड सुरक्षा आदि विषयों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 एवं 112 की जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक मोनिका यादव उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.