बिहारशरीफ, दिसम्बर 4 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत नौ से 14 साल की छात्राओं को टीका लगाया गया। एचपीवी का टीका लगाकर छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमरपुरी मध्य विद्यालय, सिरसी मध्य विद्यालय और मुढ़ारी मध्य विद्यालय की 137 छात्राओं को टीका लगाया गया। डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अस्पताल से गयी टीम ने टीका लगाया है। नौ से 14 साल की सभी बालिकाओं को टीका लगाना है। स्वास्थ्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मुरारी ने बताया कि यह अभियान अभी चलता रहेगा। इस काम में डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, सीएचओ आनंद कुमार ललित, राजीव, शैलेन्द्र, सुरभि आदि स्वास्थ्यकर्मी सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...