मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रिम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा उसके बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. वंदना शर्मा ने छात्राओं को कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यह बीमारी किस प्रकार उत्पन्न होती है, इसके प्रमुख कारण क्या हैं तथा समय रहते जागरूकता और सावधानी बरतकर इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी ने छात्राओं को फास्ट फूड का सेवन कम से कम करने, ताजे एवं स्वच्छ फल-सब्जियों का सेवन करने तथा सब्जियों को अच्छी तरह धो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.