मऊ, अप्रैल 18 -- मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रज्ञा क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें छात्राओं की काउंसिलिंग कर उन्हें उनकी रुचि के क्षेत्र में ही छठी कक्षा से ही विशेष निर्देशन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कि वे अपनी रुचि के विषय में आगे बढ़ सकें। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त समेत कुल 520 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रज्ञा अभियान लाया गया है। विद्यालयों में बालिकाओं की रुचि का आकलन कर उसी के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। प्रज्ञा क्लब की गतिविधियों, बालिकाओं के उल्लेख में उपलब्धियां और उनकी साहित्यिक रचनात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.