सहारनपुर, अक्टूबर 8 -- पाइनवुड स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीआईजी अभिषेक सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि बालिकाओं के साथ-साथ लड़कों को भी कानून की जानकारी देना आवश्यक है ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। डीआईजी ने छात्राओं को 112 और 1090 नंबर पर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए अनजान नंबर से आने वाले लिंक न खोलने और अपने ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने महिला कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस तरह के अभियान अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.