अयोध्या, सितम्बर 29 -- अयोध्या संवाददाता। महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में नारी शक्ति को पुलिस की गतिविधि से रूबरू कराने के लिए थाना भ्रमण कराया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एसएसपी कार्यालय से बताया गया कि सभी थाना प्रभारियों की ओर से अपने क्षेत्र के विद्यालयों की छात्राओं को थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उनको महिला सुरक्षा केन्द्र,सीसीटीएनएस,जीडी कार्यालय,मालखाना,हवालात व विभिन्न रजिस्टर आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जन सुनवाई एवं उनके निवारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्राओं को अभियान के तहत सुरक्षा,सम्मान,सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबर तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ...