गंगापार, फरवरी 19 -- शैक्षिक भ्रमण पर निकली कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज की बालिकाएं प्रयागराज के ऐतिहासिक व धार्मिक क्षेत्र का भ्रमण कर खुशी जताई। बस से भ्रमण पर निकली छात्राएं सर्व प्रथम संगम तट पर पहुंची तो काफी खुश हुई। यहां के बाद अकबर के किले में स्थित अक्षयवट का दर्शन करने गईं, जहां शिक्षिकाओं से वट वृक्ष के बारे में जानकारी ली। इसके बाद श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन कर सभी छात्राएं आजाद पार्क गई। संग्रहालय भी बच्चों ने देखा। इस अवसर पर कस्तूरबा आवासीय इंटर कॉलेज मेजा खास की प्रधानाचार्या शिवनंदिनी पांडेय व वार्डेन सीतांज्जलि गुप्ता ने मेजा, मांडा, उरुवा व कोरांव के कस्तूरबा में अध्ययरत छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...