अमरोहा, अक्टूबर 11 -- गजरौला। थाना परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीनारायण स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एसआई नितेंद्र वशिष्ठ व कस्बा चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112, 1090 और 181 नंबरों पर संपर्क करें। नितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इस दौरान सुमित कुमार, प्रबंधक अनिल सिरोही व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.