हापुड़, अक्टूबर 13 -- नगर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने छात्राओं को न सिर्फ आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके बताए बल्कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। सीओ स्तुति सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बालिका को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। खतरे की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने जूडो और कराटे जैसे आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को जीवन का जरूरी हिस्सा बताया। इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने कहा कि पुलिस विभाग बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में छात्राएं...