जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम मेहन्दीया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पहलेजा अरवल में शुक्रवार को छात्राओं और महिला कर्मचारियों के लिए महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एंटी-रोमियो स्क्वॉड जिसे अभया ब्रिगेड या पिंक पुलिस के नाम से जाना जाता है। जिसके द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा जागरूकता पर केंद्रित था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सब इंस्पेक्टर नज़िया खातून और संजू कुमारी (कांस्टेबल) उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं और महिला कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा के उपायों तथा असामाजिक गतिविधियों से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी ...