रांची, मार्च 6 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को परिवर्तन संस्था द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। झारखंड पुलिस प्रशिक्षक मनीष मिश्रा द्वारा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मूलभूत एवं उन्नत आत्मरक्षा तकनीक, खतरे की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव तकनीक छात्राओं को बताए। मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ स्नेह प्रभा महतो, डॉ नुपुर सिन्हा, डॉ शाहीन परवीन, सुनीति नायक, डॉ आशा टोप्पो मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.