सहारनपुर, सितम्बर 27 -- मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं योग संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य अनीता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। खेल अनुदेशक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। योगाचार्य अनीता ने छात्रों से संवाद करते हुए अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने गीता के निष्काम कर्मयोग के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग भी समझाया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश की। मीना मंच नोडल डॉ. पूजा यादव, प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, रफत जहां, जिया, निशा, शगुन, नाज़िश व सना आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.