मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विभिन्न स्कूलों से जुड़ी छात्राओं के साथ मेयर निर्मला साहू और डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने शनिवार की दोपहर सिकंदरपुर मन में नौका विहार का लुत्फ उठाया। मौका था महिला दिवस पर स्मार्ट सिटी द्वारा लेक एक में आयोजित विशेष कार्यक्रम का। नगर आयुक्त सह एमडी (एमएससीएल) विक्रम विरकर की पहल पर एसडीआरएफ द्वारा वोट के इंतजाम किए गए थे। टाउन डीएसपी विनीता सिन्हा और अधिवक्ता संगीता शाही ने स्कूली छात्राओं को महिला के अधिकार और सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी व टिप्स दिए। कार्यक्रम में छात्राओं के मनोरंजन के लिए नौका विहार के अलावा पेंटिंग व रस्सी खींच खेल के आयोजन किए गए थे। बाद में छात्राओं को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कंट्रोल व कमांड सेंटर ले जाकर ट्रैफिक मैनेजमेंट व सर्विलांस सिस्टम दिखाने के साथ ही सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.