लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा,संवाददाता। सरकार बालिका शिक्षा पर खूब ज़ोर देती है घ्र मंच से बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जाता है। लेकिन विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा और जरूरतों पर कोई ध्यान नही दिया जाता है। जिले के विद्यालयों के शौचालय बेटियों की शिक्षा पर ग्रहण लगाने के लिए काफी हैं। स्कूल में चाहिए गर्ल्स टॉयलेट अभियान के सातवें दिन हिंदुस्तान की टीम ने छात्राओं के अभिभावकों से संवाद किया तो उन्होंने एक सुर में कहा कि बेटियों के लिए विद्यालय में स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालय की व्यवस्था होगी, तभी छात्राएं शिक्षा में बेहतर कर पाएंगी। अन्यथा हर महीने उन्हें विशेष दिनों में विद्यालय से दूर रहना पड़ेगा और इससे उनकी पढ़ाई का नुकसान होना लाजिमी है। अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यालय में शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधा ही नहीं होगी, तो...