कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की छात्राएं अब रात 8 बजे तक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर सकेंगी। इसके साथ ही शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक छात्राएं खेल मैदान पर विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सकेंगी। इस दौरान मैदान में छात्रों के प्रवेश पर रोक रहेगी। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए विवि प्रशासन ने 18 अतिरिक्त कैमरे लगाए हैं। साथ ही, रात 8 बजे लाइब्रेरी से छात्रावास आने के दौरान छात्राओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ समय पहले सीएसए विवि में समीक्षा करने के साथ बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया था। इस दौरान छात्राओं ने अनेक समस्याएं बताईं थी। राज्यपाल ने इन सभी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दि...