लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला प्रशासन, लखीसराय के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय गांधी मैदान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामनगर एवं अंबेडकर विद्यालय, बिहरौरा की छात्राओं के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक ऑफ के साथ किया। इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और खेल के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। फुटबॉल मैच का आयोजन कटिहार से आए प्रशिक्षक कंचन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.