देवरिया, जनवरी 26 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मां सरस्वती प्रतिमा विर्सजित कर लौट रही छात्राओं के बीच शनिवार को कुछ युवक घोड़ा दौड़ाने लगे। जिसका विरोध करने पर युवक मारपीट पर उतारू हो गए और एक शिक्षक व छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में विद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरीबाजार के हरपुर स्थित माता सोनमती देवी इण्टरमीडिएट कालेज में वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार को विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने विधि- विधान से पूजन कर प्रतिमा को पास में एक जगह विर्सजित करने गए थे। जहां से सभी छात्र- छात्रांए लौट रहे थे। विद्यालय के प्रबंधक रामसागर यादव का आरोप है कि अभी आधे छात्र विद्यालय में प्रवेश किए थे वहीं छात्राएं सड़क पर ही थीं कि उसी बीच कुछ युवक घोड़ा लेकर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.