अमरोहा, सितम्बर 30 -- अमरोहा। जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य डा.गजेंद्र पाल सिंह ने छात्राओं को आत्म बल, आत्म शक्ति, आत्मरक्षा एवं स्वावलंबन जैसे गुण सीखने के साथ ही पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण पर बल दे रही है। हेल्पलाइन नंबर 1090 के उपयोग की जानकारी दी। कॉलेज प्रवक्ता मधुलिका गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेश कुमार पंकज, डा.शिव शंकर यादव, डा.वीरेंद्र कुमार शुक्ल, सावित्री देवी, सारिका बाहेती, नैंसी शर्मा, योगिता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...