प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में शुक्रवार दोपहर छात्राओं पर अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। छात्राओं की दौड़ते भागते चीख पुकार मचाने से पार्क में मौजूद अन्य लोगों व सुरक्षाकर्मियों में भी खलबली मच गई। कोई खुद को बचाने के लिए भागता नजर आया, तो कोई बालिकाओं की मदद के लिए दौड़ पड़ा। किसी तरह बालिकाओं को मधुमक्खियों के झुंड से बचाकर अस्पताल भेजा गया। जहां देर शाम तक छात्राओं के चेहरे पर खौफ साफ तौर पर दिख रहा था। आजाद पार्क में मधुमक्खियों के छत्ते होने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। चार ब्लॉकों के आवासीय विद्यालयों की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित थीं। बस से उतरने के बाद छात्राएं चहल कदमी करते हुए पार्क में दाखिल हुई। उन्होंने पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की व...