छपरा, जनवरी 30 -- छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान व सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने छह जनवरी को जो विस्तृत मानक संचालन कार्यप्रणाली (एसओपी) जारी की थी, उसकी स्थिति सारण जिले में बेहद कमजोर दिख रही है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र के हस्ताक्षर से जारी एसओपी में छात्राओं को यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर अपराध व भेदभाव से बचाने पर विशेष जोर दिया गया है। त्वरित, निष्पक्ष व गोपनीय शिकायत निवारण व संस्थागत जवाबदेही तय की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...