भागलपुर, दिसम्बर 11 -- बिहार के स्कूल और कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्य के गृह विभाग और डीजीपी ने सभी थाना क्षेत्रों में रोजाना जागरूकता और निगरानी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री ने खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी की जाए। इसी क्रम में, भागलपुर समेत अन्य जिलों में बुधवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। भागलपुर के एसएसपी ने इस विशेष अभियान की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है और उनके नेतृत्व में 'अभया ब्रिगेड' नाम की एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें खास तौर पर महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। यह टीम रोजाना स्कूल-कॉलेज का दौरा करेगी और खुलने-बंद होने के समय आसपास के माहौल पर पैनी नजर रखेगी। टीम का मुख...