गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। संवाददाता जिले की छात्राओं को अब मानसिक, शैक्षिक व सामाजिक समस्याओं से जूझने की ज़रूरत नहीं। मिशन प्रज्ञा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी निशा अनंत ने जनपद के सभी स्कूलों व कॉलेजों में प्रज्ञा क्लब गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह क्लब विशेष रूप से छात्राओं की समस्याओं को सुनने, समझने और समय रहते समाधान देने की दिशा में काम करेगा। प्रत्येक शिक्षण संस्थान में गठित होने वाले प्रज्ञा क्लब के माध्यम से छात्राओं को काउंसलिंग, मार्गदर्शन और आत्मबल बढ़ाने में सहायता दी जाएगी। क्लब में प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ-साथ महिला कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि छात्राएं निःसंकोच अपनी बात रख सकें। सुनने और समझने का मिलेगा मंच डीएम ने कहा कि कई बार छात्राएं अपनी समस्याएं अभिव्यक्त नहीं कर पातीं। जिससे उनका आत्मविश्वास कमजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.