बुलंदशहर, फरवरी 9 -- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पला कसेर की 40 छात्राओं का सदस्यीय दल यात्रा प्रभारी माया यादव व सहप्रभारी शालिनी के नेतृत्व उत्तराखंड के आईआईटी रूड़की ,पतंजली योगपीठ तथा वन अनुसंधान देहरादून को रवाना हुआ। प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण शासन के आदेश के अनुपालन में कराया जा रहा है, जिससे छात्राओं तकनीकी शिक्षा की जानकारी मिल सके। जिससे छात्राएं अपना कैरियर को चुन कर नवाचार उद्यमिता की ओर अग्रसर हों। प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ,जमील अख्तर,मौ कमर ,अफजाल, ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा बस को रवाना किया। इस मौके पर दिनेश चंद,अवधेश कुमार,अजय यादव , आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.