गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- ट्रांस हिंडन। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर कनावनी स्थित ग्रेस केयर आश्रम में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी ने छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। वंदना सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...