जहानाबाद, नवम्बर 27 -- स्कूल आने जाने में कोई परेशान करता है तो संबंधित थाने एवं इमरजेंसी 112 पर सूचना दें अरवल, निज संवाददाता। महिला थाना परिसर में महिला थाना अध्यक्ष नीलमणि की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे वर्ग 8 एवं 9 के किशोरियों को कानून की जानकारी दी गयी। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष ने सभी किशोरी को बाल विवाह नहीं करने एवं सुरक्षित तरीके से पढ़ाई करने के बारे में जानकारी दी। सभी किशोरियों को बताया गया कि आप सभी विद्यालय जाएं तो सुरक्षित तरीके से जाएं, किसी को अपना पर्सनल फोटोग्राफ नहीं दें। नहीं तो वह व्यक्ति ब्लैकमेल करता है। ऐसी स्थिति में आपकी छवि खराब होगी। अपने परिवार एवं अपनी छवि को अच्छे रखते हुए पढ़ाई करें एवं अपने परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय जाते एवं आते समय अगर कोई भी व्यक्ति...