मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक के दिन छात्रहित को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्र राजद कार्यकर्ताओं को कुलपति की ओर से वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। मंगलवार को छात्र राजद का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलकर छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को अवगत कराया कि छात्रों को शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका जल्द समाधान जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने, जर्जर कक्षाओं की मरम्मत कर नियमित कक्षाएं सुनिश्चित करने, समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, लंबित परीक्षाफल प्रकाशित करने तथा शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की। छात्र न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.