श्रीनगर, सितम्बर 16 -- गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के मतदान और मतगणना की सभी औपचारिकताएं विवि प्रशासन और चुनाव समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। छात्र संगठनों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि, छात्रा प्रतिनिधि और सहसचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। एक ओर गढ़वाल विवि के श्रीनगर स्थित बिड़ला और चौरास परिसरों में विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य छात्र-छात्राओं के बीच जाकर अपने पक्ष में एक-एक वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ बाहरी लोग और बिना प्रवेश के विवि परिसरों में सक्रिय दिख रहे युवाओं की संख्या भी बड़ी मात्रा में देखी जा रही है। छात्र बिना प्रवेश लिए, पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.