सराईकेला, जनवरी 16 -- सरायकेला, सवांददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार गुरुवार को समीक्षा बैठक में साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण में लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं देख नाराज दिखे। उन्होंने संबधित अधिकारियों को इसमें अविलंब प्रगति लाने का निर्देश दिया। समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उपायुक्त ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 1 से 10 तक संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों से प्राप्त विवरण का समुचित सत्यापन कर और पात्र लाभुकों को छात्रवृत्ति राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय के संचालन, सरना जाहेरस्थान, सांस्कृतिक भवन, धुमकुड़िया भवन समेत कल्याण विभा...