धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद जिला कमेटी ने शनिवार को बैठक कर छात्रवृत्ति व शिक्षा के सवालों पर लड़ाई तेज करने की घोषणा की है। लुबी सुर्कलर रोड कार्यालय में हुई बैठक में आइसा झारखंड प्रभारी सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि आइसा को पूरे झारखंड में छात्रों की बुलंद आवाज के रूप में खड़ा करना आज की जरूरत है। धनबाद के छात्र मजबूत संघर्ष की क्षमता रखते हैं। इसी ताकत के बल पर शिक्षा, छात्र अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सकता है। बेहतर शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आइसा को झारखंड और धनबाद में मजबूत होना होगा। छात्रवृत्ति के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से अपने हिस्से की राशि नहीं दी जा रही है। राज्य सरकार भी अपनी जिम्म...