मथुरा, दिसम्बर 22 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के प्रभावी अनुश्रवण के लिए गठित समिति की बैठक में लॉगिन लॉक न करने वाले कॉलेज एवं विद्यालयों की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी कॉलेज अथवा विद्यालय की लापरवाही के कारण कोई भी विद्यार्थी परेशान हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन कॉलेजों एवं विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा अभी तक लॉगिन लॉक नहीं किया गया है, उनकी तत्काल जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कॉलेज अथवा विद्यालय की लापरवाही के कारण कोई भी छात्र अथवा छात्रा परेशान नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने विवाह/शादी अनुदान योजना की प्रगति की समीक्षा...