भागलपुर, दिसम्बर 13 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए अब 25 दिसंबर तक पीएमएस पोर्टल पर अंतिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन की तिथि पहले 15 नवंबर तक निर्धारित थी। इस तिथि तक कई आवेदकों के द्वारा पंजीकरण किया गया। लेकिन कई आवेदन अबतक अधूरे हैं। ऐसे आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने के लिए 25 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके तहत एससी व एसटी प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री एससी व एसटी प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...