प्रयागराज, फरवरी 15 -- विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 'सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा' में ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित जायसवाल, आदर्श, नवनीत त्रिपाठी और आराध्या पांडेय को 5100-5100 रुपये की छात्रवृत्ति का चेक शनिवार को प्रदान किया। विद्या भारती की ओर से कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.