प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन के लिए तीन दिन का अवसर बचा है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत (एससी एवं एसटी के लिए 5 प्रतिशत छूट) अंकों के साथ उत्तीर्ण और वर्तमान सत्र 2025-26 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्थानीय निकाय (परिषदीय) के विद्यालय में आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं चार अक्तूबर तक वेबसाइट www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि संशोधन के लिए पांच से सात अक्टूबर तक का मौका मिलेगा। मनोविज्ञानशाला के निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा नौ नवम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में कराई जाएगी। अभ्यर्थी के अभिभावकों की आय सालाना 3.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस परीक्षा में सफल उत्तर प्रदेश के 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.