गिरडीह, नवम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। छात्रवृति अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के आपसी विवाद का दुष्प्रभाव विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे यूजी, पीजी, बीएड, लॉ, बीटेक, फार्मेसी, इंजीनियरिंग के हजारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रवृति का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों को सत्र 2024-25 का छात्रवृति अब तक नहीं मिल पाया है। वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। वर्तमान में हजारों पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति नहीं मिल पाया है। हजारों छात्र फाइनल अप्रूवल के बाद भी महीनों से छात्रवृति का इंतजार कर रहे है। छात्रवृति अधिकार मंच ने इस समस्या पर मंगलवार को राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक की। जिसमें राज्य प्रभारी जीवन कुमार...