चम्पावत, जनवरी 14 -- टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिन विद्यार्थियों के ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन में डिफॉल्ट, डिफेक्ट दर्शाया जा रहा है, वे शीघ्र महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर अपनी कमियां पूर्ण करें। प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथि तक डिफेक्ट दूर होने पर ही आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक आवश्यक प्रपत्रों सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा नहीं किया है वे 20 जनवरी से पूर्व अनिवार्य रूप से आवेदन जमा करें। निर्धारित समय-सीमा के बाद किसी भी आवेदन का सत्यापन नहीं किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित छात्र-छात्रा की होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्य...