सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) व दशमोत्तर (कक्षा 11-12) योजना अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन से प्राप्त समय-सारिणी के अनुसार सभी पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन दो अक्टूबर तक सत्यापित एवं अन्त:स्थापित (फाइनल) किए जाएं ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि 31 अगस्त तक शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य अपने-अपने संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों के आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित करें। इसके बाद दो अक्टूबर तक अंतिम सत्यापन एवं अन्त:स्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इससे छात्रवृत्ति वितरण में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र छात्र-छात्राएं समय से आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.