हरिद्वार, दिसम्बर 12 -- पीएम श्री राजकीय हाईस्कूल गोवर्धनपुर की तीन छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। इसमें खानपुर ब्लॉक से कुल आठ छात्राएं चयनित की गई हैं। शुक्रवार को कॉलेज में इन तीनों छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। प्रधानाचार्य अरविंद पंवार ने विद्यालय में तीनों छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं और पूरी दुनिया में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। इसके बाद कॉलेज के शिक्षक ऋतु देवी, राजीव कुमार, मैनपाल सिंह, माणिक,भगत सिंह, पुष्पा देवी ने भी तीनों छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई की। मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...