रामपुर, जून 28 -- वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान के लिए समय सारणी जारी कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि कक्षा 9-10 तथा कक्षा 11-12 समस्त वर्गों हेतु छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन दो जुलाई से प्रारंभ हो रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के सामान्य, ओबीसी व अन्य के आवेदन 10 जुलाई से 20 दिसंबर तक होंगे। संदिग्ध डाटा को 18 नवंबर से 21 नवंबर तक छात्रों द्वारा सही करना होगा। सामान्य, ओबीसी व अन्य 23 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक संदिग्ध डाटा को सही कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एससी/एसटी के छात्र आनलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.