बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। छात्रवृत्ति नहीं मिलने व गोंड खरवार समाज के लोगों को एसटी प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने पूर्वांचल संघर्ष समित के बैनर तले बुधवार को टीडी कॉलेज से जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने छात्रवृति के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी व गोंड, खरवार जाति प्रमाण पत्र के लिए एडीएम को फोन कर निर्देश दिया। आंदोलन में टीडी कॉलेज, एससी कॉलेज, कुंवर सिंह कॉलेज आदि के छात्र शामिल थे। समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान सरकार में छात्रों को छात्रवृति नहीं दी जा रही है। वहीं जनजाति गोंड, खरवार छात्र तो जाति प्रमाण पत्र के अभाव में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से ही वंचित हो गये हैं। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.