मुरादाबाद, जून 20 -- जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि सत्र 2025-26 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग हेतु मास्टर डाटा तैयार करने की समय सारिणी निर्धारित की गयी है। शिक्षण संस्थाओं की ओर से 1 जुलाई से 5 अक्टूबर, पूर्व दशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-10) दोनों के छात्र/ छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया तथा छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन की तिथि 2 जुलाई से 30 अक्टूबर तथा संस्थाओं द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 3 जुलाई से 6 नवम्बर 2025 है। ऐसे में छात्र/छात्राएं निर्धारित तिथियों में आनलाइन आवेदन कर लें। विद्यालय समस्त कार्रवाई पूर्ण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.