हापुड़, जून 11 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हापुड़ नगर के कार्यकताओं ने छात्रवृति में आ रही समस्याओं को लेकर समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के जिला संयोजक तुषार भारद्वाज ने बताया कि छात्रों को छात्रवृत्ति आने में समस्या हो रही है। जिसके संबंध में पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण आज पुनः एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन सौंपने में नगर मंत्री अनुज वर्मा, भूपेंद्र पाल, प्रियांशु मित्तल , विनय तोमर, आस्था, कृष्णा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.