सिमडेगा, जनवरी 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक हुई। बैठक में छात्रवृत्ति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिला स्तरीय समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कुल 3100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि के भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत 29 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भुगतान की स्वीकृति दी गई। डीसी ने स्वीकृत छात्रवृत्ति राशि का भुगतान शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से छात्रों के बैँक खातों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी दीपांकर चौधरी, आईटीडीए निदेशक सरोज आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान क...