अयोध्या, नवम्बर 29 -- अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण के लिए शासन द्वारा निर्गत संशोधित समय सारिणी के अनुसार जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि एक दिसम्बर निर्धारित है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की फीस आदि सत्यापन किये जाने की अंतिम तिथि आठ दिसम्बर निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.