रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कहा कि झारखंड में छात्रवृत्ति वितरण में लगातार हो रही देरी से स्पष्ट है कि यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी बजट और संसाधन विभिन्न गैर-शैक्षणिक गतिविधियों, प्रचार कार्यक्रमों और दिखावटी खर्चों पर बेहिसाब रूप से उपलब्ध हो सकते हैं, तो बच्चों की बुनियादी छात्रवृत्ति के लिए वही तत्परता क्यों नहीं दिखाई जाती। राफिया नाज ने कहा कि सरकार एक ओर रोजगार देने और शिक्षा को बढ़ावा देने का दावा करती है, रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि 2023‑-24 से 2024‑-25 तक कई जिलों में छात्रवृत्ति भुगतान नहीं हुआ है। विशेषकर ओबीसी और अन्य पिछड़े वर्ग के कई छात्र पोस्ट ‑मैट्रिक स्कॉलरशिप से पूरी तरह व...