बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- छात्रवृति के 25 हजार 392 आवेदन लंबित डीडीसी ने लंबित आवेदनों को निपटाने का दिया आदेश वीसी के माध्यम से की योजना की समीक्षा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एससी, एसडी, बीसी और ईबीसी कैटेगरी के इंटर पास छात्रों को छात्रवृति देने के लिए जिला में नए सत्र में 25 हजार 392 आवेदन लंबित हैं। जबकि, सत्र 2024-25 में 23 हजार 702 आवेदन लंबित हैं। कलेक्ट्रेट में डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडकर ने वीसी के माध्यम से जिला छात्रवृति समिति के पदाधिकारी व अन्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर इन आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर इसे स्वीकृत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 24-25 में बीसी और ईबीसी कैटेगरी के 69 हजार 986 आवेदन आए थे। इनमें से 19 हजार 916 आवेदन लंबित हैं। जबकि, इसी सत्र में एससी एसट...