पलामू, जनवरी 16 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित पिपरा प्रखंड के बरवाडीह गांव के हाईस्कूल में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने स्कूल के हेडमास्टर राकेश रंजन पिंकू के साथ किया। प्रमुख ने पढ़ाई में बेहतर करने वाले छात्र, छात्राओं एवं बेहतर अभिभावकों एवं शिक्षकों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रमुख ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई से बड़ा कोई पूंजी नहीं है, सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। अभिभावक भी बच्चों को रोजाना स्कूल जाने के लिए बच्चों को प्रेरित करने का काम करें। शिक्षक भी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम करें। स्कूल के हेडमास्टर राकेश रंजन ने कहा कि पिपरा ...