लखनऊ, फरवरी 7 -- बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का किया आपरेशन पेट के अंगों के छाती तक पहुंचने से फेफड़े का विकास हुआ प्रभावित लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बच्ची को नया जीवन देने में कामयाबी हासिल की है। पेट के अंग छह माह की बच्ची की छाती में पहुंच गए थे। उसे सांस लेने में समस्या होने लगी। ऑपरेशन के बाद बच्ची की तबीयत में सुधार है। शनिवार को सुबह उसे वेंटिलेटर से भी बाहर निकाल दिया गया है। सुलतानपुर निवासी राहुल वर्मा (परिवर्तित नाम) की छह माह की बेटी को जन्म से सांस संबंधी गंभीर समस्या थी। 31 जनवरी को परिवारीजन बच्ची को लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को पीडियाट्रिक वार्ड-3 में शिफ्ट किया गया। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार की देख-रेख में इलाज श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.