बागेश्वर, जनवरी 9 -- पर्यावरण संरक्षण एवं वन संपदा की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जनपद के छाती मनकोट क्षेत्र के पास स्थित वन पंचायत छतीना की आरक्षित वन भूमि में आग लगाने की घटना का पुलिस ने संज्ञान लिया है। सात जनवरी को आरक्षित वन क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई गई, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ बहुमूल्य वन संपदा को भारी क्षति पहुंची है। घटना के संबंध में वन क्षेत्राधिकारी, बागेश्वर की तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में धारा 326(एफ) बीएनएस व भारतीय वन अधिनियम की धारा 26(1) बी के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वनों में आग लगाकर पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.