नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने छाता लेकर पहुंचे। दरअसल, बुधवार 21 मई को मुंबई में बारिश का तगड़ा साया था, हालाकि मैच के दौरान बारिश ने कोई खलल नहीं डाला और एमआई ने इस मैच को आसानी से 59 रनों से जीता। मगर जब पोस्ट मैच प्रजेंटेशन का समय आया तो बारिश ने दस्तक दी। हार्दिक पांड्या इंटरव्यू को बीच में छोड़कर भागे, मगर सूर्यकुमार यादव अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने छाते के साथ पहुंचे। इस दौरान SKY ने प्रजेंटेटर हर्षा भोगले को भी भीगने से बचाया। इस फनी इंसीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें- यह भी पढ़ें- वो 2 ओवर जिसने चकनाचूर किया DC के प्लेऑफ का सपना, 20 ओवर पहले ही तय हो गई थी हार Ever ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.