मथुरा, जून 12 -- छाता न्यायालय के न्यायिक अधिकारी के चैबरर की छत का प्लास्टर गुरुवार को भरभरा कर गिर गया। गनीमत ये रही कि न्यायिक अधिकारी छुट्टी पर थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गुरुवार की दोपहर छाता न्यायालय के न्यायिक अधिकारी के चैम्बर की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि न्यायिक अधिकारी के पेशकार व अन्य कर्मचारी चैंबर में नहीं थे। छत के मलवे से चैंबर में रखा सामान पंखा, लाइट, टेबल, डेस्क बोर्ड आदि क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.